HTET Latest News:नहीं होगा एचटेट परीक्षा का बहिष्कार, निजी स्कूलों में होगी परीक्षा
नहीं होगा एचटेट परीक्षा का बहिष्कार, निजी स्कूलों में होगी परीक्षा
भिवानी। आगामी 14 व 15 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा को लेकर उपजा गतिरोध अब खत्म हो गया है। प्रदेश भर के निजी स्कूल संचालकों ने परीक्षा के बहिष्कार का अपना फैसला वापिस ले लिया है। ऐसा फैसला सूबे के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व शिक्षा महकमे के अधिकारियों के साथ हुई निजी स्कूल एसोसिएशनों की बैठक के बाद लिया गया।
प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने अब बाल दिवस मनाने के साथ साथ एचटेट की परीक्षा भी स्कूलों में बने परीक्षा केन्द्रों पर करवाने का फैसला लिया है। दरअसल निजी स्कूल संचालकों की एसोसिएशनो ने सरकार से खफा होकर 14 नवंबर को एचटेट की परीक्षा का बहिष्कार किए जाने व किसी भी सूरत में परीक्षा ना होने देने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है व साथ ही उस दिन बाल दिवस होने की वजह से बच्चे बाल दिवस मनाने से महरूम हो जाएंगे।
सीएम व ईएम से मुलाकातें हुई मगर असली फैसला 3 नवंबर की मीटिंग के बाद लिया गया। तीन नवंबर को सूबे के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के साथ प्रदेश के निजी स्कूलों की तीन बड़ी एसोसिएशनों के नुमाइंदों की बैठक आयोजित की गई। करीब तीन घंटे तक हुई मैराथन बैठक में शिक्षा विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। पांच में से चार मांगों पर सहमति बन गई जिनमें स्कूल बसों में कैमरे लगाने बारे सुनाए गए फरमान को वापिस लिया गया व अपने हिसबा कैमरे लगवाने पर सहमति बनी तो मान्यता की शर्तों पर भी बातचीत हुई। वहीं स्कूल बसों की मियाद भी रोड़वेज बसों के लिए रखी गई मियाद से अलग करने पर सहमति बनी। सबसे बड़ी बात व बड़ा पेंच जो उलझा था वह धारा 134-ए व आरटीई को लेकर था जिसको लेकर एक कमेटी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। कमेटी 16 नवंबर के बाद काम शुरू करेगी। प्राईवेट स्कूल वैल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं भिवानी जिला प्रधान रामअवतार शर्मा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
प्राईवेट स्कूल वैल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं भिवानी जिला प्रधान रामअवतार शर्मा के मुताबिक मांगों पर सहमति के बाद निजी स्कूल संचालकों ने परीक्षा के बहिष्कार के फैसले को बदला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्राईवेट स्कूल संचालकों ने बीजेपी की मदद की व सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह बात सरकार के नुमाइंदे भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि धारा 134 ए वाले मुद्दे का भी कोई हल निकलेगा।
देर से ही सही निजी स्कूल संचालकों की मांगों पर सरकार ने फैसला लेकर कहीं न कहीं एचटेट परीक्षा के बाल दिवस के दिन होने वाले आयोजन पर मंडराने वाले खतरेको कहीं न कहीं टाल दिया है। हालांकि निजी स्कूल एसोसिएशन के नुमाइंदों का कहना है कि एसोसिएशन झुकी नहीं है व जो मांगें थी उन्हें माना गया है तो विरोध का अब तुक नहीं है।

Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment