UPTET Teacher News:बीएलएड वालों को मौका देने से बदलेगी मेरिट

बीएलएड वालों को मौका देने से बदलेगी मेरिट


इलाहाबाद । प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया अधर में फंस गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इस शिक्षक भर्ती में बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एएजुकेशन) वालों को मौका दिए जाने के बाद एक बार फिर से इस भर्ती को पूरे होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शासन की ओर से बीएलएड वालों को आवेदन का मौका दिए जाने पर एक बार फिर से नई मेरिट तैयार करना होगा। इससे पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के बाहर होने का खतरा बन गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद बीएलएड वालों को 15 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल करने केलिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है। नियुक्ति के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाने के बाद एक बार फिर से काउंसलिंग कराई जाएगी। इसमें अधिक मेरिट वालों के आने पर पहले से चयनित बीटीसी धारकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। बीएलएड को आवेदन का मौका दिए जाने के बाद शिक्षक भर्ती की मेरिट बनाने में परेशानी हो सकती है। 15 हजार शिक्षक भर्ती में दसवीं, बारहवीं और स्नातक की मेरिट के साथ प्रशिक्षण की मेरिट जोड़ी जाती है, जबकि बीएलएड का कोर्स इंटरमीडिएट के बाद चार वर्ष का है, ऐसे में इन अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार करने में पेंच खड़ा हो गया है। मेरिट तैयार करते समय प्रशिक्षण के चार वर्ष की मेरिट कैसे जोड़ी जाएगी।

UPTET 2015 Exam News:टीईटी में परखा जाएगा अब बाल मनोविज्ञान

टीईटी में परखा जाएगा अब बाल मनोविज्ञान


इलाहाबाद । परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से दो फरवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)2015 की तैयारी शुरू हो गई है। रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक टीईटी अलग-अलग होगी। प्राथमिक टीईटी में गणित, बाल मनोविज्ञान, हिंदी भाषा, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी-संस्कृत-उर्दू और उच्च प्राथमिक टीईटी में पर्यावरण अध्ययन की जगह विज्ञान की परीक्षा होगी।
रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि 2014 की टीईटी में नौ लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, परीक्षा में 7.50 लाख शामिल हुए थे। 2014 की परीक्षा में प्रदेश भर में 600 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार उम्मीद है कि प्रदेश केप्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे सभी शिक्षामित्र भी टीईटी में शामिल होंगे, ऐसे में उम्मीद है कि 2015 की टीईटी में परीक्षार्थियों की संख्या 10 लाख पार कर जाएगी। इसलिए परीक्षा नियामक की ओर से प्रदेश भर में एक हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

UPTET Teacher News:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तलब किया रिकॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तलब किया रिकॉर्ड

आगरा:लंबे इंतजार और लड़ाई के बाद 72825 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन इसकी फिर से जांच होगी। प्रदेश में आगरा सहित कई जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी सामने आए हैं, जिनके कट ऑफ से ज्यादा अंक हैं। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ है। टीईटी पास 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरिट लिस्ट तैयार कर काउंसिलिंग हुई थी। इस पर अभ्यर्थियों ने उंगली उठाई है। आगरा के साढ़े तीन सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया है कि चयन के लिए जारी कटऑफ से ज्यादा उनके अंक थे। मगर इसके बाद भी उनकी नियुक्ति नहीं हुई। इसमें सामान्य वर्ग में 70 फीसद और आरक्षित वर्ग में 60 फीसद से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थी शामिल हैं।नियुक्ति न होने पर ऐसे अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में सिविल याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर बेसिक शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इसके तहत ही ऐसे अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे थे। आगरा में 100 पदों पर नियुक्ति होनी थी, लेकिन 350 से ज्यादा ने प्रत्यावेदन दिए हैं। सचिव ने बीएसए और डायट प्राचार्य को प्रत्यावेदन देने वालों का पूरा ब्योरा भी भेजा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। बेसिक शिक्षा सचिव को तीन दिन में बीएसए और डायट प्राचार्य को नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट देनी है। इसमें उन्हें बताना होगा कि कितने अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए। कितने ऐसे थे, जो काउंसिलिंग में उपस्थित हुए लेकिन उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। ऐसे कितने थे, जो काउंसिलिंग में आए, लेकिन चयन नहीं हुआ। कितने ऐसे थे जिनका चयन तो हुआ, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं लिए।

UPTET 2015 Exam News:वाइटनर का प्रयोग किया तो टीईटी से बाहर

वाइटनर का प्रयोग किया तो टीईटी से बाहर

इलाहाबाद : राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में वाइटनर का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों की कापियां नहीं जंचेंगी। उन्हें परीक्षा से बाहर मान लिया जाएगा। 2011 में टीईटी में वाइटनर का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों का मामला अदालत में जाने के बाद इस बार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पहले ही इस बारे में सचेत कर दिया है। इसके अलावा भी कई मार्गदर्शी सिद्धांत तय किए गए हैं। राज्य शिक्षक पात्रता दो फरवरी,16 को प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लगभग पंद्रह लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की गाइडलाइन तय कर दी गई है। किसी भी सवाल के उत्तर में परिवर्तन की गुंजाइश नहीं रहेगी। अभ्यर्थियों को सही जवाब पर टिक करने के लिए पहले सुनिश्चित होना होगा, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वाइटनर का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी अभ्यर्थी ने किया तो आप्टिकल स्कैनर उक्त कापी को खुद ही रिजेक्ट कर देगा। उत्तर पत्रक विशेष प्रकार का होगा जिसे आप्टिकल स्कैनर पर स्कैन किया जाएगा। 1गौरतलब है कि टीईटी-2011 में हजारों अभ्यर्थियों ने वाइटनर का प्रयोग किया था और उनकी कापियां भी जांच ली गई थीं। इनमें कई सफल भी हुए थे और कुछ का चयन सहायक अध्यापक पदों पर किया भी जा चुका है। इसे अदालत में चुनौती दी गई है। गाइडलाइन के अनुसार बुकलेट की भी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की ही होगी। यदि कोई बुकलेट कम पाई गई तो माना जाएगा कि वह अभ्यर्थी अपने साथ ले गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

UPTET Teacher News:टीईटी पास 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती की होगी जांच

टीईटी पास 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती की होगी जांच
 
आगरा।प्रदेश में 72825 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया की फिर से जांच होगी। प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी सामने आए हैं, जिनके कट ऑफ से ज्यादा अंक हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका चयन नहीं हुआ है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीईटी पास 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट तैयार कर काउंसिलिंग हुई थी। इस भर्ती में आगरा जिले के साढ़े तीन सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया है कि चयन के लिए जारी कटऑफ से ज्यादा उनके अंक थे। मगर इसके बाद भी इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हुई।इसमें सामान्य वर्ग में 70 फीसद और आरक्षित वर्ग में 60 फीसद से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। नियुक्ति न होने पर ऐसे अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में सिविल याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका पर बेसिक शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी है।इसके तहत ही ऐसे अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे थे। आगरा में लगभग सौ पदों पर नियुक्ति होनी थी। लेकिन 350 से ज्यादा ने प्रत्यावेदन दिए हैं। सचिव ने बीएसए और डायट प्राचार्य को प्रत्यावेदन देने वालों का पूरा ब्योरा भी भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग में अफरा-तफरी मच गई। बेसिक शिक्षा सचिव को तीन दिन में बीएसए और डायट प्राचार्य को नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट देनी है। इसमें उन्हें बताना होगा कि कितने अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए और कितने ऐसे थे जो काउंसिलिंग में उपस्थित हुए लेकिन फिर भी उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया।

UPTET 2015 Exam News:जूते-मोजे उतारकर देनी होगी UP-TET की परीक्षा

जूते-मोजे उतारकर देनी होगी UP-TET की परीक्षा


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2015 अभ्यर्थियों को जूता-मोजा उतारकर देनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में सिर्फ चप्पल या सैंडल पहनकर जाने की इजाजत होगी। दो साल के अंतराल पर होने जा रही परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी होने वाले प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। परीक्षा कक्ष में सिर्फ प्रवेश पत्र और पेन ले जाने की इजाजत रहेगी। पेंसिल बाक्स, मोबाइल, पेन ड्राइव, पर्स, घड़ी, कैलकुलेटर, इयरफोन, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ डिवाइस आदि पर प्रतिबंध रहेगा।परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच होगी। एक या दो पेन जो कमरे में लेकर जाएंगे उसे भी जांचेंगे। वहीं ओएमआर शीट पर मां का नाम भी लिखना होगा। पिछली परीक्षा तक सिर्फ पिता का नाम लिखना होता था।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि दो फरवरी 2016 को प्रस्तावित परीक्षा में नकल रोकने के सख्त इंतजाम करेंगे।

UPTET Online Exam Form:यूपीटीईटी 2015 आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर

यूपीटीईटी 2015 आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर


लखनऊ:अध्यापक पात्रता परीक्षा 2015 (टीईटी) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज (26 नवम्बर) की दोपहर से किये जा सकते हैं। टीईटी परीक्षा अगले साल दो फरवरी को होनी है।  वैसे तो यह परीक्षा 2015 में ही होनी थी पर एनआईसी के व्यस्त रहने के कारण इस साल परीक्षा नहीं हो पाई। ऑनलाइन आवेदन की आख़री तारीख़ 18 दिसम्बर है।
इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इसमें ई-चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा होगा। सारे नियम वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इन्हें पढ़ने के बाद ही पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क जमा करना होगा और ई-चालान मिलने के बाद ही आवेदन पूरा किया जा सकेगा।
अनारक्षित वर्ग को इसके लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग को 200 रुपए देने होंगे। विकलांग व्यक्ति को आवेदन शुल्क देने से छूट मिलेगी।

पंजीकरण 26 नवम्बर दोपहर से शुरू होगा,  ई चालान 27 नवम्बर से  बनेगा और  पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर शाम 6 बजे तक रहेगी।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर शाम 6 बजे तक होगी । आवेदन में संशोधन 21 दिसम्बर दोपहर से शुरू होगा और 24 दिसम्बर शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा।